Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोबाइल बना काल : 8 वर्षीय बच्चे ने ले ली बड़े भाई की जान,घर से फरार

Koderma: कई बार घरेलू झगड़े भी बड़े विवाद के कारण बन जाते हैं और उसमें जान भी चली जाती है. ऐसा ही एक मामला कोडरमा में सामने आया है. यहां के डोमचांच थाना क्षेत्र में मोबाइल चलाने को लेकर दो भाईयों के बीच झगड़ा हुआ. ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि आठ साल बच्चे ने अपने ही 12 साल के बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. ये मामला डोमचांच थाना क्षेत्र के ग्राम गैठीबाद स्थित राणा टोला का है. मृतक का नाम करण कुमार है और उसकी उम्र 12 वर्ष है. अपने बड़े भाई की हत्या करने के बाद छोटा भाई (तरुण कुमार) घर से फरार हो गया. परिजनों के अनुसार, बीती रात मोबाइल चलाने को लेकर दोनों भाइयों में मामूली झगड़ा हुआ. इसी क्रम में छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में चाकू से वार कर दिया. आनन-फानन में घायल बच्चे को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को दफना दिया था. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/cricket-players-of-india-and-south-africa-arrived-in-ranchi-the-second-one-day-match-will-be-held-on-october-9/">रांची

पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे मैच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट होगा

इस मामले की जानकारी मिलते ही डोमचांच थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ शुरू हुई. एसडीपीओ अशोक कुमार ने परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि बच्चे के दफनाये गये शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है. कहा कि, पूछताछ में मामला मोबाइल को लेकर आपसी झगड़े का है और आरोपी बच्चे की भी तलाश की जा रही है. ताकि वो डर से कोई गलत कदम ना उठा ले. इसे भी पढ़ें - ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-decision-on-carbon-dating-postponed-next-hearing-on-october-11/">ज्ञानवापी

मामला : कार्बन डेटिंग पर फैसला टला, 11 अक्टूबर को अगली सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही