Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिया सिन्हा के पास से जेल में मोबाइल और सिम कार्ड बरामद, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जेल प्रशासन के अनुसार रिया सिन्हा के खिलाफ रंगदारी समेत करीब 14 आपराधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं. वहीं उसके पति सुजीत कुमार सिन्हा पर भी संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करने के आरोप हैं.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से चाईबासा मंडल कारा स्थानांतरित की गयी एक महिला बंदी के पास से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

 

जानकारी के अनुसार महिला बंदी रिया सिन्हा को शुक्रवार को चाईबासा मंडल कारा लाया गया था. जेल में प्रवेश के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसकी तलाशी ली गई. इस दौरान उसके कपड़ों में छिपाकर रखा गया एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, चार क्षतिग्रस्त सिम कार्ड, एक मोबाइल चार्जर, चार्जिंग एडॉप्टर और हस्तलिखित नोट्स से भरी एक कॉपी बरामद की गई.

 

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी हीरा लाल महतो के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस बरामद सामान की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था तथा इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.

 

जेल प्रशासन के अनुसार रिया सिन्हा के खिलाफ रंगदारी समेत करीब 14 आपराधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं. वहीं उसके पति सुजीत कुमार सिन्हा पर भी संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करने के आरोप हैं.

 

प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं जेल के भीतर से आपराधिक गतिविधियों के संचालन में इन संसाधनों का उपयोग तो नहीं किया जा रहा था. मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही