Jamshedpur : बर्मामाइंस के लकड़ी टाल क्षेत्र में जोमेटो के एक डिलीवरी ब्वॉय से एक बदमाश ने मोबाइल की छिनतई कर ली. विरोध पर चार की संख्या में आए बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर दिया. लोगों के एकजुट होने पर छिनतई करने वाले भाग निकले. घटना की जानकारी के बाद जोमेटो के कई डिलीवरी ब्वॉय बर्मामाइंस थाना पर पहुंचे. पुलिस को मामले से अवगत कराया. पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे वह कल्लू लकड़ी टाल क्षेत्र के पास डिलीवरी देने के लिए स्कूटी से जा रहा था. वह रास्ते में रूककर फोन कर रहा था. इस बीच पीछे से एक युवक आया और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. उसने पीछा कर युवक से उलझते हुए छीना गया मोबाइल वापस ले लिया. इसके बाद मारपीट होने लगी. छिनतई करने वाले के चार-पांच सहयोगी आ गए. सभी ने उस पर चाकू से वार किया. गौरतलब है कि बर्मामाइंस में इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है.
बर्मामाइंस में डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल छिनतई, विरोध पर चाकू से किया वार
Leave a Comment