Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटानगर स्टेशन से चोरी के तीन मोबाइल के साथ धराया मोबाइल चोर

Jamshedpur (Rohit kumar) : के टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक चोर को चोरी की तीन मोबाइल के साथ पकड़ा है. पकड़ाया चोर मो अली हुसैन उर्फ मो जब्बार अंसारी धनबाद के जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. टीम ने उसके पास से चोरी का तीन मोबाइल भी बरामद किया है. टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड का नेतृत्व कर रहे एएसआई बलबीर प्रसाद अपने टीम के साथ गश्त कर रहे थे. शनिवार तड़के चार बजे वीआईपी पार्किंग एरिया के पास यात्री शेड में टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा. उसे पकड़कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने संतुष्ट उत्तर नहीं दिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह लोगों के समान चुराता है. 29 मार्च को ही उसने बागबेड़ा के गौतम कुमार राउत का मोबाइल चोरी किया था. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जीआरपी को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-congressmen-attacked-the-central-government-by-holding-a-street-meeting/">मनोहरपुर

: कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार पर किया हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही