Search

 
 
 

रांची: शॉट सर्किट से मोबाइल टावर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

 
Ranchi: फिरायालाल चौक के समीप रविवार को रामकृष्ण अपार्टमेंट में लगे मोबाइल टावर में आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी मच गई. वहां के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. इसके बाद अपार्टमेंट की बिजली काटी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया. अपार्टमेंट के समीप मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक मोबाइल टावर से चिंगारी निकली और देखते ही देखते तेजी से आग फैलने लगा. वहीं मौजूद कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. सिर्फ मोबाइल टावर ही क्षतिग्रस्त हुआ है. शॉर्ट सर्किट की वजह से टावर में आग लगी थी. इसकी सूचना मोबाइल कंपनी को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-and-mla-inaugurated-petrol-pump/">धनबाद

: सांसद व विधायक ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही