Search

 
 
 

झारखंड के नक्सल प्रभावित तीन जिलों के 33 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर

 
Saurav Singh Ranchi: झारखंड के नक्सल प्रभावित गांवों में 4जी मोबाइल सेवा पुख्ता की जाएगी. गृह विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. राज्य के चाईबासा,खूंटी और लातेहार जिलों के 33 गांवों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है. इन तीन जिलों के 33 गांवों की सूची जारी करते हुए यहां मोबाइल सेवा की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है. नक्सल प्रभावित गांवों में मोबाइल टावर लगाए जाने हैं. केंद्र सरकार की योजना के तहत झारखंड के 33 गांवों का चयन किया गया है. इन गांवों में वर्तमान में मोबाइल सेवा देने वाली कंपनी का सिग्नल उपलब्ध है या नहीं इसे भी चेक किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-politics-intensified-regarding-dhirendra-krishna-shastri-bjp-opposes-education-ministers-statement/">पटना:

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर तेज हुई राजनीति, शिक्षा मंत्री के बयान का BJP ने किया विरोध

इन जिलों के 33 गांवों में लगेंगे मोबाइल टॉवर

चाईबासा: तुंबहका, संगजाता, हुसिपी, पुकुरीबुरु, गौबुरु और रुतघुतु , सरजोमबुरु, बैहातु, बिरसिनघातू, रेंगराहातु, पालाटारॉब, लुइया, मसुरूबुरु, मुरुंबुरा , सुयांबा और उदलकम गांव शामिल है. खूंटी: बारीगरा, कुरुंगा, बगरी,चलकाड़, कसमार, रैयटोरंग,रोम्बा, डोल्दा ,कुरी, हरालमा,लोंगा, परसु, सैयदबा और साके लातेहार: रामरू

नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिलेगी मदद

इन जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल टावर के चालू होने से ब्रॉडबैंड की पहुंच बढ़ेगी. इससे कई गांवों को कवरेज प्रदान करने में मदद मिलेगी. साथ ही मोबाइल कवरेज इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों से निपटने में गेम चेंजर साबित हो सकता है. टावर लगने का इसका सीधा फायदा नक्सल ऑपरेशन में पुलिस और फोर्स को मिलेगा. पुलिस की पैठ पहले के मुकाबले बेहतर हुई है और मेन-टु-मेन नेटवर्क भी मजबूत हुआ है. इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस व अन्य चिकित्सा सुविधा का लाभ भी इन क्षेत्रों के लोगों को मिल सकेगा. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/complaints-of-street-vendors-of-jharkhand-will-be-resolved-committee-formed-for-the-first-time/">झारखंड

के फुटपाथ विक्रेताओं की शिकायतों का होगा निपटारा, पहली बार हुआ समिति का गठन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही