LagatarDesk : मोबाइल यूजर्स को अगले महीने महंगाई का झटका लग सकता है. टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल टैरिफ में इजाफा करने की तैयारी में है. रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में टैरिफ में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है. इसके बाद पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों प्लान महंगे हो जायेंगे. इतना ही नहीं मोबाइल ऑपरेटर्स इंटरनेट प्लान भी महंगा कर सकते हैं. अगर टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान के दाम बढ़ाये तो रिलायंस, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों की सर्विस ग्राहकों को महंगी पड़ेगी.
मोबाइल यूजर्स को लगेगा झटका! 25 फीसदी तक टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में टेलीकॉम कंपनियां
Last Updated: May 14, 2024 12:00 AM (IST)