Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम आवास घेराव : मोरहाबादी मैदान में छात्र संगठनों के जुटान शुरू

Ranchi : 60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का आज से 72 घंटे का महाआंदोलन शुरू हो रहा है. पहले चरण में यानी आज छात्र संगठन सीएम हाउस का घेराव करेंगे. सीएम आवास घेराव को लेकर छात्र मोरहाबादी मैदान में जुटने लगे हैं. छात्र संघ का दावा है कि पूरे राज्य से लगभग 50 हजार छात्र एकत्रित होकर अधिकार मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. छात्रों को रोकने के लिए सीएम आवास के आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी गयी है.  साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. (पढ़ें, पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-school-recruitment-scam-cbi-arrests-trinamool-mla-jeevan-krishna-saha/">पश्चिम

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला :  तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार)

सीएम हाउस के आस-पास धारा 144 लागू

छात्र संगठनों  द्वारा सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है. इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है. वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गयी है. इसके आलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है. छात्र सीएम हाउस तक ना पहुंचे. इसके लिए 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : महिमा">https://lagatar.in/mothers-shadow-lifted-from-mahima-chaudharys-head-mountain-of-sorrows-broken/">महिमा

चौधरी के सिर से उठा मां का साया, सदमे में एक्ट्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही