Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफान "मोचा" का धनबाद में कोई असर नहीं होगा. यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी है. उन्होंने कहा कि विभाग साइक्लोन पर नजर बनाए हुए है. 9 मई को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के डिप्रेशन में बदलने और 10 मई को साइक्लोन में परिवर्तित होने के आसार हैं. यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और बांग्लादेश-म्यांमार कोस्ट की ओर चला जाएगा. 12 और 13 मई को झारखंड में हल्के बादल दिखाई देने की संभावना है.
40 पर पहुंचा जिले का तापमान
18 दिनों के बाद धनबाद जिले का अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के मनोवैज्ञानिक आंकड़े पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है 9 और 10 मई को तापमान 41 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आसमान पर आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जताई है. लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. बढ़ती गर्मी में दैनिक दिनचर्या बदलना जरूरी
अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. कुछ स्थानों पर तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा. बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को अपनी दिनचर्या बदलने की आवश्यकता है. जरूरत पड़ने पर धूप में निकलें. पानी, गमछा, टोपी और छतरी का भी उपयोग करें. [wpse_comments_template]
Leave a Comment