Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड की तैयारियों को लेकर बरही अनुमंडल अस्पताल में मॉक ड्रिल

Barhi : कोविड के संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं. इसी क्रम में सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल बरही में उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश ज्ञानी के निर्देशन में मॉक ड्रिल किया गया. इसके माध्यम से कोविड-19 मरीजों से निपटने के तरीकों और तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया. डॉक्टर ज्ञानी ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में वर्तमान में सभी सुविधाएं मौजूद हैं. कोविड संक्रमित मरीजों के लिए सुरक्षित वार्ड, बेड और ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था है. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के जांच भी किए जा रहे हैं. उन्होंने सभी लोगों से कोविड-19 की संभावित लहर को देखते हुए सुरक्षा और टीका लेने की अपील की है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, नियमित सेनेटाइजेशन आदि भी करने की सलाह दी है. मॉक ड्रिल सफल बनाने में अनुमंडल अस्पताल के बीपीएम, नर्स और सभी स्वास्थ्य कर्मीयो ने योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-babulal-marandi-gave-a-call-to-go-to-ranchi/">पूर्व

सीएम बाबूलाल मरांडी ने किया रांची चलने का आह्वान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही