National News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि SIR के खिलाफ हमारा विरोध जारी है, क्योंकि 'वोट चोरी' हुई है. CEC ज्ञानेश कुमार ने आयोग में जो गड़बड़ी की है, उसके खिलाफ हम यह विरोध कर रहे हैं. यह जारी रहेगा. सभी पार्टियां हमारा समर्थन कर रही हैं.
VIDEO | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge, says, "Our protest is continued because of this 'vote chori' and what (CEC) Gyanesh Kumar has done mischief in Commission against that we are doing it and we will continue and all parties are supporting. Even tomorrow there is a mock parliament and on 1st (November) we are having this rally and people are coming from throughout country. We will fight because in democracy unless you fight, people will not be awakened. So, that's why we are doing all that." When asked about MLC election results in Karnataka, Kharge, says, "Ballot paper still we ask. It doesn't mean that we should leave because they are winning. Once upon a time they won only two Parliament seats... Sometimes it happens, that doesn't mean that party has no hold. That ego should not be there in BJP that they have done very well. If that is the case, let them dissolve the Parliament and go on ballot paper." #Congress #MallikarjunKharge (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026
INDIAअलायंस की बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कल 30 अक्टूबर को हम एक मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) बुलाने जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक नवंबर को हम रैली कर रहे हैं, जिसमें पूरे देश से लोग शामिल होंगे. उन्होंमने कहा कि हम लड़ेंगे, क्योंकि लोकतंत्र में जब तक आप लड़ेंगे नहीं, तब तक लोग जागृत नहीं होंगेय इसीलिए हम यह सब कर रहे हैं.
कर्नाटक में MLCचुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि हमारी अभी भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं. सिर्फ इसलिए कि वे जीत रहे हैं, हमें मैदान नहीं छोड़ देना चाहिए. भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. खड़गे ने चुनौती दी कि अगर ऐसा है, तो भाजपा संसद भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें.
मीटिंग में शामिल होने वाले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, हम चाहते हैं कि SIRऔर वोट चोरी से जुड़े हर अहम मुद्दे पर चर्चा हो. लोगों को यह भरोसा दिलाया जाना चाहिए कि हम सब लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं, कल एकता का संदेश जायेगा.
कल 30 अक्टूबर को आयोजित जन महाभियोग' कार्यक्रम को लेकर कहा, मुख्य मुद्दा यह है कि हमें अपने देश को बचाना है और वोट देने के अधिकार की रक्षा करनी है. आज भाजपा अपनी चोरी छिपाने की पूरी कोशिश कर रही है. चाहे वह सुप्रीम कोर्ट के अंदर हो या बाहर.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया कि मीटिंग में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गयी कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोगकी प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई जाये. कहा कि INDIA गठबंधन के लगभग सभी नेता वहां मौजूद थे. हमने उन सभी बिंदुओं पर मंथन किया कि सार्वजनिक महाभियोग की प्रक्रिया को कैसे अंजाम दिया जाये.
KC वेणुगोपाल केआरोप पर कि 1 नवंबर की रैली में शामिल होने के लिए देश भर से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है, पवन खेड़ा ने कहा, कई तरह की साजिशें रची जा रही हैं. तेलंगाना में कइ ट्रेनें रद्द कर दी गयी है. अन्य जगहों से भी ट्रेनों के रद्द किये जाने की खबरें आ रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.