Search

मॉडल लव जिहाद मामला : आरोपी तनवीर अख्तर बिहार से गिरफ्तार

Ranchi : बिहार के भागलपुर की युवती से मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद के मामले में रांची पुलिस की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी तनवीर अख्तर को बिहार से गिरफ्तार किया है. तनवीर यश मॉडलिंग एजेंसी का संचालक है. आरोप लगने के बाद तनवीर रांची से फरार हो गया था. इस मामले में रांची पुलिस द्वारा मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है.

क्या है मामला

बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली युवती ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. तनवीर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था. उक्त युवती बिहार से आयी थी. जिसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था. युवती ने मुंबई के वर्सोवा में तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. बाद में रांची के गोंदा थाना को इस मामले को भेज दिया गया था. जिसके बाद से रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तनवीर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं. साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर ने उक्त मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाने वाला था. इसकी कोशिश भी उसने की थी. वहीं मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp