Search

मॉडल लव जिहाद मामला: आरोपी तनवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Ranchi :  बिहार के भागलपुर की युवती से मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद के आरोपी यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर को शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रांची पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तनवीर को बिहार से गिरफ्तार किया था. इस मामले में रांची पुलिस के द्वारा मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है.

क्या है मामला

बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था. यहीं उक्त युवती आयी थी. जिसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था. उक्त युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था.जिसे बाद में रांची के गोंदा थाना को मामला भेज दिया गया था. जिसके बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं. साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर ने उक्त मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाने वाला था. इसकी कोशिश भी उसने की थी. वहीं मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-there-is-no-possibility-of-reducing-the-power-crisis-until-the-rains-start/">झारखंड

: बारिश शुरू होने तक पावर क्राइसिस कम होने के आसार नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//