Search

 
 
 

मॉडल लव जिहाद केस: तनवीर की बेल पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

 
Ranchi : भागलपुर की युवती से मॉडलिंग के नाम पर रेप व लव जिहाद के आरोपी यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर की जमानत याचिका पर सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है. अब तनवीर की बेल पर 15 जुलाई को सुनवाई होगी. सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय और अरविंद पांडेय ने बहस की. बता दें कि रांची पुलिस ने तनवीर को बिहार से गिरफ्तार किया था. इस मामले में रांची पुलिस के द्वारा आरोप लगाने वाली युवती (मॉडल) का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है. इसे भी पढ़ें -बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही