Search

 
 
 

जमीन और पैसा नहीं मिलने से मॉडल स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य 35 योजनाएं बंद

भवन निर्माण निगम ने जमीन और पैसा नहीं मिलने की वजह से 35 योजनाओं को बंद कर दिया है. संबंधित विभागों ने निर्माण की जिम्मेवारी निगम को दी. लेकिन पूरी योजना का पैसा नहीं दिया. इससे योजनाओं को बंद करना पड़ा. बंद हुई योजनाओं मे मॉडल स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं.
 

Ranchi :  भवन निर्माण निगम ने जमीन और पैसा नहीं मिलने की वजह से 35 योजनाओं को बंद कर दिया है. संबंधित विभागों ने निर्माण की जिम्मेवारी निगम को दी. लेकिन पूरी योजना का पैसा नहीं दिया. इससे योजनाओं को बंद करना पड़ा. बंद हुई योजनाओं मे मॉडल स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं.

 

कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा विभाग ने कुल 35 योजनाओं के निर्माण का काम भवन निर्माण निगम को सौंपा था. इसमें स्कूल, हॉस्टल सहित अन्य योजनाएं शामिल थी. वर्ष 2010-2017 के बीच भवन निर्माण निगम को सौंपी गयी इन योजनाओं की लागत 102.54 करोड़ रुपये आंकी गयी थी.

 

2016-2020 के बीच संबंधित विभागों ने 35 योजनओं में से सिर्फ 14 योजनाओं के लिए निगम को 42.45 करोड़ दिया. शेष 21 योजनाओं के लिए निगम को पैसा नहीं दिया गया. लेकिन निगम ने टेंडर का निपटारा करते हुए सभी 35 योजनाओं के लिए ठेकेदारों के साथ एकरारनामा किया.

 

एकरारनामा के अनुसार, इन योजनाओं को फरवरी 2018 से जुलाई 2019 के बीच पूरा किया जाना था. लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से 33 योजनाएं बंद कर दी गयी और दो योजनाओं को देर होने की वजह से बंद कर दिया गया. राज्य में लागू नियम के तहत वैध तरीके से जमीन का हस्तांतरण नहीं होने की स्थिति में कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है.

 

जमीन नहीं मिलने से बंद योजनाओं का ब्योरा

योजना संख्या
मॉडल स्कूल 06
आश्रम स्कूल 02
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 07
बालिका आवासीय विद्यालय 08
लड़कियों का हॉस्टल 09

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही