Search

 
 
 

SNMMCH में लगेगी मोतियाबिंद ऑपरेशन की आधुनिक मशीन, सरकार ने जारी किये 70 लाख

झारखंड सरकार ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 70 लाख रुपये की राशि मंजूर की है. यह राशि अस्पताल में फेकोइमल्सिफिकेशन मशीन की खरीद और स्थापना के लिए दी गई है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 70 लाख रुपये की राशि मंजूर की है. यह राशि अस्पताल में फेकोइमल्सिफिकेशन मशीन की खरीद और स्थापना के लिए दी गई है.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत इस योजना को स्वीकृति दी है. इस मशीन के जरिए मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किया जा सकेगा. इससे मरीजों को कम समय में बेहतर इलाज मिल सकेगा.

 

सरकार के अनुसार मशीन की खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी. इसके लिए ओपन टेंडर या GeM पोर्टल के माध्यम से उपकरण खरीदे जाएंगे. साथ ही उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है.

 

अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने के बाद धनबाद और आसपास के जिलों के मरीजों को आंखों के आधुनिक इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. सरकारी अस्पताल में ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही