Search

 
 
 

छपरा: सोनपुर मेले में पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं अत्याधुनिक स्विस कॉटेज

 
Chhapra: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा करेंगे. विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे. इस अवसर पर राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे. पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष सोनपुर मेले को विशेष भव्यता प्रदान करने की योजना बनाई गई है. इस दौरान मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज की व्यवस्था की गई है. कहा कि यहां स्थानीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प के विविध रूपों का प्रदर्शन होगा. अस्थायी सूचना केंद्र बनाकर पर्यटक गाइड भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, ताकि पर्यटकों को सुविधाजनक ढंग से मेला भ्रमण कराया जा सके. उद्घाटन के दिन बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्य निगम और दीपाली सहाय भी होंगी. वहीं 16 नवंबर को लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी अपनी प्रस्तुति देंगी. मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसे पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन आयोजित करेगा.

पर्यटकों के लिए फैमिली टूर पैकेज तैयार किया गया है

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए पर्यटन ग्राम में छह अत्याधुनिक स्विस कॉटेज बनाए गए हैं, जो फाइव स्टार सुविधाओं से सुसज्जित होंगे. इन कॉटेज का शुल्क देसी पर्यटकों के लिए 3000 रुपए प्रतिदिन और विदेशी पर्यटकों के लिए 5000 रुपए प्रतिदिन रखा गया है. सभी कॉटेज में डबल बेड और अटैच बाथरूम की सुविधा है. पर्यटकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक रात और दो दिन का फैमिली टूर पैकेज भी तैयार किया गया है. इस पैकेज में 6000 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें दो व्यक्ति और दो बच्चों के लिए एसी वाहन, टूरिस्ट गाइड, ठहरने, भोजन, स्नैक्स और पानी की सुविधा भी शामिल है.

सोनपुर मेला धार्मिक भावनाओं का संगम है

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला सिर्फ एक मेला नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक भावनाओं का संगम है. जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से परिपूर्ण पंडाल में लोक कला और संगीत की मधुर गूंज सुनाई देगी, वहीं दूसरी ओर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्विस कॉटेज और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज मेले को एक नई पहचान देंगे. सोनपुर मेला हर वर्ष लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से यहां आते हैं. इस साल की भव्य तैयारियों को देखकर यह साफ है कि पर्यटन विभाग मेले को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में जुटा हुआ है. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-bans-bulldozer-action-says-property-cannot-be-demolished-without-following-legal-process/">SC

की बुलडोजर एक्शन पर रोक, कहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना संपत्तियां ध्वस्त नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही