Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने संजय सेठ की फिर तारीफ की, कहा-रांची के विकास के लिए रहते हैं प्रयत्नशील

Advertisement
Advertisement
  • यह रांची के लिए गौरव की बात
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर रांची के सांसद संजय सेठ की तारीफ की है. कहा कि संजय सेठ रांची के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं. यह रांची के लिए गौरव की बात है. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. पीएम की तारीफ के बाद रांची के विभिन्न संगठनों और लोगों ने सेठ को बधाई दी है. बधाई देने वालों में श्री महावीर मंडल रांची के संरक्षक चुन्नू मिश्रा, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, डोरंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा ,काली पूजा समिति के राजू चौरसिया, शंभू गुप्ता, जितेंद्र सिंह,चैती दुर्गा पूजा के राकेश पाल, मनोज वर्मा, मुकेश गुप्ता, गणेश पूजा समिति के रोहित ठाकुर, श्रृंगार समिति के सुनील विजय, जगदंबा ट्रस्ट काली मंदिर के सचिव पवन पासवान सहित सैकड़ों धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोग शामिल हैं.

सांसद संजय सेठ की उपलब्धियां

  •  सांसद संजय सेठ द्वारा बृहद पैमाने पर खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें 5 हजार से अधक शहर एवं गांव के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. खेलगांव में यहआयोजन किया गया था.
  • सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें कलाकारों को बड़ा मंच दिया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव के कई प्रतिभावान कलाकार उभरकर सामने आए.
  • रातू रोड में फ्लाईओवर कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. पिस्का आरओबी सालों से अधूरा पड़ा था. सांसद के प्रयास से नया आरओबी का निर्माण हो रहा है. रांची रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण, पिस्का नगरी रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण भी हुआ.
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस वर्ष 200 किलोमीटर रोड का निर्माण हो रहा है. वहीं 4 साल में 600 किलोमीटर रोड का निर्माण हो चुका है.
  • रांची लोकसभा क्षेत्र में 30 श्मशान घाट का सुंदरीकरण किया जा रहा है, जहां मोक्ष द्वार, चूल्हा और शेड बनेगा..
  • कई अस्पतालों को एंबुलेंस मुहैया कराई गई है . कई सामाजिक संगठनों को शव वाहन दिए गए हैं. बच्चों के लिए बुक बैंक की स्थापना की गई है, जहां बच्चों को मुफ्त में किताबें दी जा रही है. खिलौना बैंक, कंप्यूटर बैंक, नमो क्रिकेट कोचिंग कैंप की स्थापना संजय सेठ द्वारा की गई है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-level-subroto-mukherjee-football-competition-concluded/">रांची

: जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही