Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार की बात करने वाले मोदी और भाजपा को आईना देखने की जरूरत : अनिता यादव

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के बयान पर प्रदेश राजद की उपाध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि जिसके घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए. भाजपा शासित राज्यों के अलावा केंद्र में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं. लेकिन पीएम मौन हैं. गुजरात के मोराबी में पुल गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी, लेकिन मुख्यमंत्री को दोषी नहीं कहा गया. यूपी में निर्माणाधीन कई ब्रिज गिर गए, जिससे सैकड़ों लोगों की जान गई, तब पीएम ने यूपी के मुख्यमंत्री को दोषी क्यों नहीं कहा? कर्नाटक में भाजपा विधायक के पुत्र के यहां से अरबों रुपए काला धन बरामद हुए, उस पर भी पीएम ने कुछ नहीं कहा. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि पुलवामा में सैनिकों की हत्या हुई, जिस पर भाजपा ने वोट बटोरे. पर आज तक अपराधी पकड़े नहीं गये. गुजरात में अदानी के पोर्ट पर अरबों रुपए के ड्रग्स पकड़े गए, पर आज तक अपराधी कौन है, उसका खुलासा नहीं हुआ. कभी इस पर भी पीएम को बयान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें – देवघऱ">https://lagatar.in/deoghar-corruption-at-peak-in-hemant-soren-government-vasundhara-raje-scindia/">देवघऱ

: हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर- वसुंधरा राजे सिंधिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही