Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे मोदी, सम्मान में हैरिस पार्क अब से लिटिल इंडिया

Sydni : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पापुआ न्यू गिनी से सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. सिडनी में प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. 2014 के बाद दूसरी बार मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आये हैं. 24 मई तक प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे. इस बीच भारत के सम्मान में सिडनी के हैरिस पार्क का नाम बदल दिया गया है. अब से इसका नाम लिटिल इंडिया कर दिया गया है. पीएम मंगलवार को सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. मोदी शुक्रवार से तीन देशों के दौरे पर हैं.

भारत दौरे पर मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं- पीएम एंथनी 

पीएम मोदी के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने बयान जारी कर पीएम मोदी के दौरे पर खुशी जाहिर की. बयान में अल्बानीज ने कहा कि `पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा की आगवानी करने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस साल मार्च में भारत दौरे पर मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं. ऑस्ट्रेलिया और भारत एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्धि हिंद प्रशांत महासागर के लिए समर्पित हैं. साथ में हम अहम भूमिका निभा सकते हैं. एक दोस्त और सहयोगी के तौर पर दोनों देश कभी भी इतने करीब नहीं थे. पीएम मोदी की सिडनी में भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर भी हम उत्साहित हैं.

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

इससे पहले मोदी ने पपुआ न्यू गिनी दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की. मोदी ने खुद ट्वीट कर कहा कि उन्होंने हिपकिंस के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों पर चर्चा की. हमने इस बारे में बात की कि हमारे देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए.

मोदी ने थिरुक्कुरल किताब लॉन्च की

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में FIPIC सम्मेलन से इतर रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस विप्स जूनियर से मुलाकात की. पीएम मोदी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया. थिरुक्कुरल किताब भी लॉन्च की.
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-hemant-cabinet-meeting-on-may-31-many-important-proposals-can-be-approved/">रांचीः

हेमंत कैबिनेट की बैठक 31 मई को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही