Search

 
 
 

पीएम मोदी यूनान पहुंचे, भारत के किसी प्रधानमंत्री की 40 साल बाद पहली यात्रा

 
Athens : प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका का दौरा पूरा कर यूनान पहुंचे. मोदी से यहां द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यूनान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे. जान लें कि दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी  किरियाकोस मित्सोताकिस के निमंत्रण पर यहां आये हैं

मोदी यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के निमंत्रण पर यहां आये हैं. इसके पूर्व मोदी ने कहा,मुझे 40 साल बाद यूनान का दौरा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.भारत और यूनान की सभ्यताओं के बीच संबंध रहे हैं, जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन, रक्षा,व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों के माध्यम से मजबूत हुए हैं. मोदी यूनान की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोलू से भी मुलाकात करेंगे. वह दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गजों के साथ-साथ यूनान में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे. बता दें कि इससे पहले सितंबर 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही