Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी कैबिनेट : केंद्रीय कर्मियों व पेंशनभोगियों का चार फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Advertisement
Advertisement
  • महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी
  • डीए बढ़ोतरी एक जुलाई 2023 से ही लागू होगी
New Delhi : मोदी सरकार की कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी है. महंगाई भत्ते को 42% से बढ़ाकर 46% कर दिया गया है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 4% की वृद्धि हुई. कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डीए और डीआर में वृद्धि की जानकारी दी. डीए बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई 2023 से ही लागू होगी. इस निर्णय से उनके मासिक भत्ते में वृद्धि होगी, जिसका उद्देश्य उन्हें जीवन यापन की बढ़ती लागत से निपटने में मदद करना है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले को त्योहारों से पहले सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा माना जा रहा है. इसका फायदा 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा.

अक्तूबर के वेतन के साथ नई दरों के आधार पर होगा भुगतान

केंद्रीय कर्मियों और पेंशनधारकों को अब महंगाई भत्ते की नई दरों से भुगतान किया जाएगा. अक्तूबर के वेतन के साथ ही नई दरों के हिसाब से ही वेतन का भुगतान होगा. इसमें जुलाई, अगस्त, सितंबर का एरियर भी शामिल होगा. साल की दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है. चार फीसदी के उछाल के साथ महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है.
इसे भी पढ़ें – जल">https://lagatar.in/jal-sahiyas-will-get-pending-honorarium-gram-gaadi-yojana-approved-know-the-decisions-of-hemant-cabinet/">जल

सहियाओं को मिलेगा लंबित मानदेय, ग्राम गाड़ी योजना को स्वीकृति, जानें हेमंत कैबिनेट की फैसले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही