Search

 
 
 

मोदी ने इतनी ज्यादती की, फिर भी उनके हनुमान बने हुए हैं चिराग :  तेजस्वी

 
Patna :  रामविलास (LJP) प्रमुख चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उनपर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने चिराग पासवान के साथ जो किया है, उनके पिता जी की मूर्ति फेंकी गयी, उनके घर को खाली करवाया गया, उनकी पार्टी को तोड़ा गया, पार्टी के चुनाव चिह्न को छीनने की कोशिश की गयी, चाचा-भतीजे में लड़ाई करवायी गयी. इसके बावजूद चिराग पासवान मोदी जी के हनुमान बने हुए हैं. कोई खुदगर्ज आदमी होता तो मोदी जी के साथ नहीं रहता. लेकिन चिराग पासवान की अपनी सोच है.

तेजस्वी की चिराग को सलाह, आरक्षण के बारे में जानना है तो अपने पिता का भाषण सुने

तेजस्वी ने आगे कहा कि चिराग पासवान को आरक्षण के बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही उन्हें आरएसएस के इतिहास के बारे में पता है. उन्हें इस बारे में तभी मालूम होगा, जब वे अपने पिता राम विलास पासवान जी का भाषण सुनेंगे. उनके पिता ने कहा था कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करना चाहती है. तेजस्वी ने चिराग पासवान को नादान बताया. उन्होंने कहा कि मोदी जी हैं तो आरक्षण, लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही