Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी परिवार डरने वाला, सोरेन परिवार लड़ने वाला- सुप्रियो

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झामुमो ने पीएम मोदी के नए नारे ‘मेरा परिवार’ पर कड़ा प्रहार किया. कहा कि समझौता करने वाले लोग ही बन सकते हैं, मोदी परिवार का हिस्सा. तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने समझौता नहीं किया, झुके नहीं, इसलिए मोदी परिवार के हिस्सा नहीं हैं. बहुत साल बाद मोदी जी को परिवार का मतलब समझ में आ गया. उनके परिवार में अपर्णा झा, उपेंद्र सिंह रावत, पवन सिंह, कुलदीप सिंगर, नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या, ब्रज भूषण सिंह, कठुआ कांड के दोषी लोग, अडाणी-अंबानी, अजीत पवार, एकनाथ सिंदे, प्रफुल्ल पटेल आदि शामिल हैं. मोदी परिवार में चुनावी बॉड के जरिए काला धन देने वाले, पूंजीपति साथी और विदेशी ताकतें हैं. जिन्हें क्रिकेट से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा. ऐसे लोग आज बीसीसीआई में अहम पद पर बैठे हैं. ये सब मोदी जी के परिवार के हिस्सा हैं. मोदी जी का परिवार डरने वाला परिवार है, जबकि सोरेन परिवार लड़ने वाला. अब इस देश में लोग न तो ईडी से डरते हैं, न सीबीआई से न आईटी से. इस राज्य में भगवान बिरसा मुंडा को जेल भेजा गया, दिशुम गुरु शिबू सोरेन को जेल में रखा गया. क्या संघर्ष थम गया, क्या झारखंड झुक गया. इसी तरह हेमंत सोरेन को भी जेल में रखा गया तो क्या संघर्ष थम गया, झारखंड झुक गया. झारखंडी न कभी झुका है न कभी झुकेगा. ये बातें पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कही. इसे पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-told-the-youth-pm-modi-ji-wants-you-to-be-on-mobile-all-day-say-jai-shri-ram-and-die-of-hunger/">राहुल

गांधी ने युवाओं से कहा, पीएम मोदी जी चाहते हैं आप दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ…

देश के सामने चुनावी बांड का भांडा न फूट जाए इसलिए मांगा गया 30 जून तक समय

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से इलेक्शन कमीशन को आदेश किया था कि आप 13 मार्च तक विभिन्न राजनीतिक दलों के खाते में इलेक्टोरल बांड के जरिए आए चंदे के पैसे का हिसाब अपने वेबसाइट पर डाल दें. लेकिन कहते हैं कि चोर, चोरी करने के हजार रास्ते निकाल लेता है. इसी तरह सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके इसके लिए 30 जून तक समय मांगा है. मतलब साफ है कि तब तक देश के आम चुनाव संपन्न हो जाएंगे. इतना ही नहीं केंद्र सरकार के इशारे पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अपने कब्जे में ले लिया है. आखिरकार भाजपा को किस चीज से डर है. 6,500 हजार करोड़ भाजपा के फंड में आए. 1100 करोड़ कांग्रेस और कुछ पैसा टीएमसी के खाते में आया तो इसका खुलासा करने में केंद्र सरकार या इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को दिक्कत क्या है. इसके जड़ में लोकसभा चुनाव में काले धन का इस्तेमाल कर लेना है. दरअसल अब भाजपा पूरी तरह से डर गयी है. उसे एहसास हो गया कि 2024 का चुनाव वह हार सकती है. इसलिए अब ऐसे-ऐसे काम और बयान आएंगे एक दम नया-नया होगा और देश की जनता को बरगलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 MAR।।दूसरे कामों में ना लगाए जाएं मनरेगाकर्मी-चंपाई।।JPSC और विवाद, इन परीक्षाओं की जांच।।सांसद चंद्रप्रकाश से क्यों नाराज हैं क्षेत्रवासी।।बिहारः MLC चुनाव, नीतीश ने भरा पर्चा।।पेपर लीक युवाओं के लिए अभिशाप-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।

सीट और प्रत्याशी का एलान नोटिफिकेशन के बाद

एक सवाल के जवाब में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड इंडिया गठबंधन का स्वरूप और खाका पूरी तरह से तैयार हो चुका है. सीट और प्रत्याशियों का एलान लोकसभा चुनाव नोटिफिकेशन के बाद कर दिया जाएगा. राज्यसभा चुनाव में किस दल का प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि बस इतना कह सकते हैं कि प्रत्याशी झारखंड का होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही