Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी

  • वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी रूट पर रवाना
  • दी नौवीं और दसवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
Mumbai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें महाराष्ट्र के तीर्थ स्थलों के सफर को तेज, आरामदायक, सुलभ बनाएगी. महाराष्ट्र को मिले इस डबल सौगात से श्रद्धालुओं, कारोबारियों और आम यात्रियों के सफर को एक नया तजुर्बा दिलाएगी. इनके अलावा पीएम ने दो एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया. इनमें से एक एमटीएनएल जंक्शन से बीकेसी और एलबीएस मार्ग का साथ ही कुर्ला से वकोला मार्ग में सफर करने वालों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात दिलाएगा. इस मौके पर पीएम ने कहा कि लोगों को सहूलियत देनी ही होगी.

ट्रेनें महाराष्ट्र के ही दो हिस्सों को जोड़ेंगी

देश की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलोजी से बनी नौवीं और दसवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की इस सौगात से एक ही दिन में जाकर लौट आने की सुविधा देगी. अब तक जितनी वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं, वे एक राज्य से दूसरे राज्यों तक जाया करती हैं. लेकिन ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें महाराष्ट्र के ही दो हिस्सों को जोड़ेगी. पीएम मोदी ने एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 17 और 18 से उद्घाटन किया.
इसे भी पढ़ें – ध्वनि">https://lagatar.in/hc-strict-on-noise-pollution-ban-on-loudspeaker-after-10-pm-instructions-to-ranchi-dc-ssp-and-municipal-commissioner/">ध्वनि

प्रदूषण पर HC सख्त, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर लगाएं रोक, रांची डीसी,SSP और नगर आयुक्त को निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही