Search

स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहे मोदी : आशा लकड़ा

Ranchi : भारत को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने वाले महान गुरु स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर रांची की मेयर आशा लड़का ने बड़ा तालाब स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. स्वामी विवेकानंद की जयंती कोरोना गाइडलाइन को पालन करते हुए मनायी गयी.

स्वामी विवेकानंद का संदेश- सक्षम, सुंदर भारत देश

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश था- सक्षम, सुंदर भारत देश. प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने विवेकानंद के सपनों को साकार किया है. उन्होंने भारत में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाएं लायी. युवाओं, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ किया है. जो सपना विवेकानंद ने भारत के लिए देखे थे, वे आज साकार होते दिखायी दे रहे हैं.

युवाओं को मेयर का संदेश

आशा लकड़ा ने कहा- मैं आज युवाओं को यह संदेश देना चाहती हूं कि हताश एवं निराश न हों. अपने लक्ष्य के लिए शतत प्रयास करते रहिये, मंजिल आपको अवश्य मिलेगी. युवाओं को अपने जीवन में आने वाली परेशानियों से घबराना नहीं चाहिए. उनसे डटकर सामना करना चाहिए. स्वामी विवेकानंद के विचार से युवाओं को मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इसे भी पढ़ें - PLFI">https://lagatar.in/police-attack-plfi-supremo-dinesh-gops-economy-77-lakh-cash-8-arrested-with-weapons-see-photos/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप के अर्थतंत्र पर पुलिस का वार, 77 लाख कैश, हथियार के साथ 8 गिरफ्तार, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//