Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाओं को 27 साल बाद मोदी ने दिया सम्मान : आरती कुजूर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रदेश भाजपा महिला अध्यक्ष आरती कुजूर ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही महिला सशक्तिकरण का अतुलनीय कार्य किया है. 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को उनका सम्मान मिला. यूं तो देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला को बिठाकर प्रधानमंत्री ने पहले ही महिला सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत की. अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं को उनका पूरा अधिकार देने का काम किया. अब विधान सभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं की आवाज ज्यादा संख्या में गूंजेगी.

मोदी का आभार जताया

इस मौके पर प्रदेश महिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया. इस मौके पर एक- दूसरे को मिठाई और अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गयी. मौके पर प्रिया सिंह पटेल , मंजुलता दूबे, सीमा सिंह, सुचिता सिंह, लक्ष्मी कुमारी, रेणुका मुर्मू , बबीता वर्मा, रेखा महतो, रंजिता सिंह, बबीता झा, जयश्री उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/happy-birthday-will-echo-in-government-schools-jharkhand-childrens-birthday-will-be-celebrated/">झारखंड

के सरकारी स्कूलों में गूंजेगा हैप्पी बर्थ डे, मनेगा बच्चों का जन्मदिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही