Search

मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, दोनों ने साझा ब्लॉग लिखा, 20 बिलियन यूरो का ट्रेड टारगेट हासिल करने का संकल्प

Rome : प्रधानमंत्री वर्तमान में यूरोपीय देश इटली की यात्रा पर हैं. इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बेहद गर्मजोशी से हुआ. यहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी और  पीएम मोदी ने एक साथ डिनर किया. इतना ही नहीं, कार में सफर करते हुए रोम की सबसे मशहूर ऐतिहासिक धरोहर कोलोसियम पहुंचे. इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

 

 

इससे पहले रोम पहुंचे पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को एक खास गिफ्ट पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफी उपहार में दी. इसका भी वीडियो सामने आया है. जॉर्जिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ अपने इस वीडियो को शेयर किया. उन्होंने लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद.

 

 

वीडियो में मोदी और मेलोनी दोनों ने लोकप्रिय भारतीय चॉकलेट से भरा एक पैकेट पकड़ा हुआ है. इटली की प्रधानमंत्री कहती सुनाई दे रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी तोहफे में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लाये.

 

इन सब प्रकरण से इतर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने दोनों देशों के संबंधों,आर्थिक विकास और सहयोग पर साझा ब्लॉग लिखा है. दोनों  नेताओं ने लिखा है कि, मेड इन इटली  हमेशा से पूरी वर्ल्ड में एक्सीलेंस का प्रतीक रहा है.

 

आज इसकी स्वाभाविक साझेदारी मेक इन इंडिया पहल के हाई-क्वालिटी लक्ष्यों के साथ बन रही है. भारत के लिए प्रोडक्शन को लेकर इटली की कंपनियों की बढ़ती रुचि और इटली में भारतीय इंडस्ट्री की बढ़ती मौजूदगी सकारात्मक संकेत है जो हमारी सप्लाई चेन के इंटीग्रेशन को और मजबूत करेगा.

 

 ब्लॉग में आगे लिखा गया है कि ऐसी कंपनियों की संख्या अब दोनों ओर से  1,000 से ज्यादा हो गयी हैं.भारत और इटली के बीच संबंध निर्णायक दौर में पहुंच चुके हैं.

 

दोनों देशों के रिश्तों में अभूतपूर्व तेजी आयी है. यह संबंध  स्वतंत्रता, लोकतंत्र और भविष्य के संदर्भ में साझा विजन पर आधारित एक सच्ची स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में बदल गये हैं.  
 

 
ब्लॉग में दोनों देशों के बीच यूरोपियन यूनियन और भारत के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दोनों दिशाओं में ट्रेड और इनवेस्टमेंट बढ़ाने का रास्ता खोलने वाला करार दिया गया है.

 

कहा गया है कि हमारा लक्ष्य 2029 तक इटली और भारत के बीच 20 बिलियन यूरो के ट्रेड टारगेट को हासिल करते हुए उससे आगे निकलना है. दोनों देश डिफेंस और एयरोस्पेस, क्लीन टेक्नोलॉजी, मशीनरी, केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, एग्री-फूड, टूरिज्म समेत कई सेक्टर्स पर फोकस करेंगे
 


दोनों नेताओं ने लिखा है  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  समाज और ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाल रही है. इटली और भारत लंबे समय से यह सुनिश्चित करने के लिए साथ काम कर रहे हैं कि AI डेवलपमेंट जिम्मेदारीपूर्ण और मानव-केंद्रित हो.

 

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी मेलोनी लिखा है कि हम साझा चुनौतियों का समाधान दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी और दीर्घकालिक सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर कर सकते हैं.

 

भारतीय संस्कृति में धर्म” की अवधारणा उस जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है, जो हमारे कार्यों का आधार बननी चाहिए. वसुधैव कुटुम्बकम यानी पूरी दुनिया एक परिवार है...का सिद्धांत आज के डिजिटल युग में गहराई से प्रतिध्वनित होता नजर आ रहा  है.  



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//