Search

मोदी सरकार 3.0: राजनाथ, शाह, गडकरी, निर्मल व जयशंकर को पुराना विभाग, अन्नपूर्णा को महिला विकास व संजय रक्षा राज्यमंत्री

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय, तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है. वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है. निर्मला सीतारमन वित्त मंत्री बनी रहेंगी. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री का पद दिया गया है. अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है. निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं. उन्हें ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया. जीतन राम मांझी को एमएसमई (लघु, मध्यम उद्योग) मंत्रालय दिया गया है. अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं झारखंड से राज्यमंत्री बनाए गए रांची के सांसद संजय सेठ को राजनाथ सिंह के विभाग रक्षा मंत्रालय के नायब का दायित्व सौंपा गया है. पूरी लिस्ट पर नजर दौड़ाएं तो मनोहर लाल खट्टर और अश्विनी वैष्णव जैसे नेताओं का कद बढ़ गया है. दोनों ही नेताओं को न सिर्फ कैबिनेट में शामिल किया गया है, बल्कि कई अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं. रेलवे में बड़े बदलाव करने वाले अश्विनी वैष्ण को तो अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आईटी मंत्रालय भी सौंपे गए हैं. वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अब कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय संभालेंगे. पिछले कार्यकाल में यह जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के ही नरेंद्र सिंह तोमर को मिली थी. इसे भी पढ़ें - जेईई">https://lagatar.in/jee-advanced-2024-jharkhand-topper-tamanna-made-machines-a-childhood-toy/">जेईई

एडवांस 2024 की झारखंड टॉपर ‘तमन्ना’ ने मशीनों को बनाया बचपन का खिलौना

जानें किन्हें मिला कौन सा विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा,अंतरिक्ष, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं. राजनाथ सिंह- रक्षा अमित शाह- गृह, सहकारिता नितिन गडकरी- सड़क परिवहन जेपी नड्डा- स्वास्थ्य, केमिकल एवं फर्टिलाइजर शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं ग्रामीण विकास निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कॉरपोरेट एस जयशंकर- विदेश मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा एवं शहरी विकास एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग एवं इस्पात पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय जीतन राम मांझी- लघु उद्योग मंत्रालय ललन सिंह- पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी एवं जलमार्ग के राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता जुएल ओरांव- जनजातीय कार्य प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता एवं अक्षय ऊर्जा अश्विनी वैष्णव- रेल, सूचना एवं प्रसारण, आईटी गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर विकास भूपेंद्र यादव- पर्यावरण एवं वन गजेंद्र सिंह शेखावत- पर्यटन एवं संस्कृति अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास किरेन रिजीजू- संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मनसुख मांडविया- श्रम, युवा एवं खेल हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जी. किशन रेड्डी- कोयला एवं खनन मंत्रालय चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण सीआर पाटिल- जलशक्ति

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यि की एवं योजना, संस्कृति जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान अर्जुन राम मेघवाल- कानून मंत्री एवं संसदीय कार्य प्रतापराव जाधव- आयुष, स्वास्थ्य जयंत चौधरी- स्किल डिवेलपमेंट, शिक्षा

राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद इस्पात, वाणिज्य एवं आईटी पंकज चौधरी- वित्त कृष्णपाल गुर्जर- सहकारिता रामदास आठवले- सामाजिक एवं अधिकारिता रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण नित्यानंद राय- गृह अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, केमिकल एवं उर्वरक वी. सोमन्ना- जलशक्ति एवं रेल चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास, संचार एसपी सिंह बघेल- पंचायती राज एवं मत्स्य एवं पशुपालन शोभा करंदलाजे- लघु उद्योग एवं श्रम कीर्तिवर्धन सिंह- विदेश, वन एवं पर्यावरण बीएल वर्मा- उपभोक्ता शांतनु ठाकुर- जहाजरानी एवं जलमार्ग कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास बंडी संजय कुमार- गृह अजय टम्टा- सड़क परिवहन डॉ. एल मुरुगन- सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य सुरेश गोपी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण एवं रेल संजय सेठ- रक्षा रक्षा खडसे- युवा एवं खेल भगीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण सतीश चंद्र दुबे- कोयला और खनन दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य सुकांत मजूमदार- शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास तोखन साहू- शहरी विकास राजभूषण चौधरी- जलशक्ति भूपति राजूश्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग एवं इस्पात हर्ष मल्होत्रा- सड़क परिवहन निमूबेन बम्भानियाम- उपभोक्ता मामले मुरलीधर मोहोल- सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कल्याण एवं पशुपालन पबित्र मार्गेरिटा- विदेश एवं कपड़ा इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/villagers-troubled-by-pollution-stopped-transportation-work/">हजारीबाग:

प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग कार्य कराया बंद

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp