Search

 
 
 

मोदी सरकार ने एक देश, एक चुनाव... विधेयक पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई

 
NewDelhi : खबर है कि मोदी सरकार ने आज गुरुवार को एक देश, एक चुनाव... के विधेयक को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है. सूत्रों के अनुसार अब मोदी सरकार इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है विधेयक अगले सप्ताह इसी शीतकालीन सत्र में पेश किये जाने की संभावना है.

जेपीसी कमेटी का गठन किया जायेगा

सूत्रों की मानें तो इसके लिए जेपीसी की कमेटी का गठन किया जायेगा. इसके तहत सभी दलों के सुझाव लिये जायंगे. इसके बाद यह विधेयक संसद में लाया जायेगा और पास करवाया जायेगा. बता दें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कमेटी ने सरकार को एक देश, एक चुनाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. एक बात और कि देश में अभी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं. इस विधेयक के कानून बनने के बाद देश में एक साथ चुनाव कराये जायेंगे  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही