Search

 
 
 

मोदी सरकार किसानों की हितैषी, हर खेत को पानी पहुंचाने की कोशिश : सांसद

 
पलामू, चतरा और औरंगबाद के सांसदों ने उत्तर कोयल परियोजना के मोहम्मदगंज भीम बराज का किया निरीक्षण निर्माण कार्य कर रही कंपनी वेपकोस के अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश Hussainabad, Palamu : रविवार को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह और चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने उत्तर कोयल परियोजना के मोहम्मदगंज भीम बराज का निरीक्षण किया. निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान निर्माण कर रही कंपनी वेपकोस के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा. कार्य का निरीक्षण करने के बाद तीनों सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है. हर खेत को पानी पंहुचाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है. उत्तर कोयल नहर परियोजना मोहम्मदगंज का निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-football-referees-of-west-singhbhum-passed-the-fitness-test/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम के दस फुटबॉल रेफरी फिटनेस टेस्ट में हुए पास

“साल 2026 तक सभी कार्य पूरा कर लिया जायेगा”

वहीं निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी एचएस सन्धु ने बताया कि मंडल डैम निर्माण में जो तकनीकी बाधा आ रही थी वो सरकार के द्वारा ठीक कर लिया गया है. किसानों के विस्थापन की राशि को पुनः केंद्र सरकार के द्वारा मंजूरी मिल गयी हैं. उन्होंने कहा कि डैम के 10 गेट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. इसके लिये केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का सहयोग सराहनीय रहा हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि साल 2026 तक सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-program-on-ayush-conclave-on-tribal-health-800-doctors-from-across-the-country-participated/">रांचीः

आयुष कॉनक्लेव ऑन ट्राइबल हेल्थ पर कार्यक्रम, देशभर से 800 चिकित्सक हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही