Search

मोदी सरकार ने जनजातीय समुदाय को दिया सम्मान : अर्जुन मुंडा

खूंटी लोकसभा सीट से खड़े भाजपा के अर्जुन मंडा ने सिमडेगा में किया चुनाव प्रचार दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया : अर्जुन मुंडा Simdega: खूंटी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एलोवेरा प्रखंड के जमटोली ग्राम से चुनाव प्रचार शुरू किया. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने जनजातीय समाज को सम्मान देने का काम किया है. जनजातीय समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए एकलव्य विद्यालय हर प्रखंड में खोले जा रहे हैं. जनजातीय समाज के गांवों में मूलभूत सुविधा पहुंचे, इसे लेकर सरकार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से गांव का विकास कर रही है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनके विचार हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायी है. इसे भी पढ़ें-गीता">https://lagatar.in/babulal-said-on-attack-on-geeta-koda-this-is-an-attack-on-democracy/">गीता

कोड़ा पर हुए हमले पर बोले बाबूलाल – ये लोकतंत्र पर हमला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-14-at-18.12.00_1bae7689-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पीएम मोदी ने वादे को किया पूरा : अर्जुन मुंडा

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 2014 और 2019 में जनता से जो जो वादे किए सबको उन्होंने पूरा किया. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया. कश्मीर से धारा 370 हटाया. गांव-गांव तक सड़क, बिजली और हर घर नल जल योजना के तहत पानी पहुंचा. कोरोना काल में लोगों को मुक्त वैक्सीन और मुफ्त राशन देने का काम किया जो मुफ्त राशन आज तक लाभुकों को मिल रहा है. भाजपा के घोषणा पत्र में फिर दोहराया गया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो मुक्त राशन पूर्व की भांति मिलता रहेगा. जो भी अधूरे कार्य बचे हुए हैं उसको पूरा करते हुए देश को विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में स्थापित किया जायेगा. इससे पहले कोलेबिरा विधानसभा के कुंदरदेगा गांव में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद नव निर्मित बजरंगबली के मंदिर का दर्शन कराया. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-boycotted-lok-sabha-elections-said-no-road-no-vote/">साहिबगंज

: लोकसभा चुनाव का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//