Search

 
 
 

अदानी-अंबानी की सरकार बन कर रह गयी है मोदी सरकार- कांग्रेस

 
Ranchi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने शनिवार को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया. प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई. रैली में स्वास्थ्य मंत्री सह कांग्रेसी नेता बन्ना गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विशाल तिर्की, मीडिया के चेयरमैन उज्ज्वल प्रकाश तिवारी सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-डॉ.">https://lagatar.in/accused-of-patients-death-due-to-dr-negligence-accusing-police-of-delay/">डॉ.

की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप, पुलिस पर टाल-मटोल करने का इल्जाम

बेरोजगारी खत्म करने के लिए कोई नीति नहीं: अभिजीत 

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी और साथ ही कहा कि उनके जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत देश सबसे युवा देश है केंद्र सरकार के पास युवाओं के नौकरी के लिए कोई जवाब नहीं है. मोदी सरकार केवल दो जन ‘अदानी और अंबानी’ की सरकार बन कर रह गयी है. युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री को याद दिलाने की कोशिश कर रही है कि वह पूरे भारत देश के प्रधानमंत्री ना कि सिर्फ दो उद्योगपति के. उपाध्यक्ष विशाल तिर्की ने कहा कि केंद्र के कामों से यह संकेत मिल रहा है कि सरकार के पास बेरोजगारी खत्म करने की कोई नीति नहीं है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-students-wishing-to-enroll-in-ncc-will-be-able-to-apply-from-september-19-to-25/">धनबाद:

 एनसीसी में नामांकन के इच्छुक छात्र 19 से 25 सितंबर तक दे सकेंगे आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही