Search

 
 
 

मोदी सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं : असगर खान

 
कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती Chandwa : चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 79 वीं जयंती मनाई. सबसे पहले राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे. सिर्फ अपने देश हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संचार क्रांति के जनक थे. आज घर-घर हर हाथ में कंप्यूटर और मोबाइल देख रहे हैं, यह उन्हीं की देन है. राजीव गांधी ने नौजवानों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वोटिंग की आयु 21 से 18 वर्ष कर दी. उन्होंने ही पंचायती राज व्यवस्था को ताकत दी थी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-worker-missing-in-treatment-in-railway-hospital-family-upset/">चक्रधरपुर

: रेलवे अस्पताल में इलाजरत रेलकर्मी लापता, परिजन परेशान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_115_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए असगर खान ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों, मजदूरों एवं गरीबों की दुश्मन है. सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामयश पाठक, मुकेश कुमार सिंह, श्री राम शर्मा, निर्मल भारती, कैलास बैठा, बालजी उरांव, जमीर टेलर, सागर प्रजापति, रिझरुस पाल एक्का, दामोदर उपाध्याय, छटन राम, नरायण गंझू, मंटू राम, साफिया बेगम, हसीबा बीवी, मंजू देवी, ममता देवी, मतिया देवी, बाबर खान हाफिज शेर मोहम्मद, रौशन टेलर, सरफुद्दीन राईन, रफीक मियां, सदाम खान, सुरेश उरांव, वसीम अहमद, अली मोहम्मद खान, मो0 इसलाम समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रूस">https://lagatar.in/russias-mission-moon-failed-luna-25s-cross-landing-on-the-moon/">रूस

का मिशन मून फेल, लूना-25 की चंद्रमा पर क्रैस लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही