Palamu : मेदिनीनगर भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के पास सशक्त संगठन है. सभी मोर्चा इसके अभिन्न अंग हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है. इन उपलब्धियों को लोगों को बताने का काम कार्य अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कंधों पर है. अनुसूचित समाज को तोड़ने वाली ताकत को विफल करना पार्टी की जिम्मेवारी है. भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि पार्टी में विचार रखने की स्वतंत्रता है. प्रत्येक कार्यकर्ता प्र समाज की बात सुगमता से रख सकता है. पार्टी में समस्याओं का निराकरण भी किया जाता है. अनुसूचित समाज भी राज्य और देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाता रहा है. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-cook-fainted-after-consuming-filarial-medicine-dozens-of-children-and-the-elderly-fell-ill/">धनबाद
: फाइलेरिया की दवा खाने से रसोईया बेहोश, दर्जनों बच्चे-बुजुर्ग बीमार
टायर मिस्त्री को गोली मारने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
: फाइलेरिया की दवा खाने से रसोईया बेहोश, दर्जनों बच्चे-बुजुर्ग बीमार
बाबा साहेब को पीएम मोदी ने दिया सम्मान- बाबूलाल
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को सम्मान देकर उनके जन्म स्थान, शिक्षा दीक्षा, कार्यक्षेत्र, परिनिरवाण स्थान तक पंचतीर्थ घोषित किया है जो समाज के लिए सम्मान की बात है. अटल जी ने भी अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कर विकास की परिकल्पना शुरू की थी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित रहें और 2024 के झारखंड के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है.पीएम मोदी की योजनाओं का उठाएं लाभ- अमर बाउरी
वहीं भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बावरी ने कहा कि अनुसूचित जाति क्षेत्रों में नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रवास होगा. दलित समाज की बात सड़क से लेकर सदन तक उठाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. केंद्र के द्वारा अंत्योदय का लक्ष्य पूरा करना अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रथम कर्तव्य है. केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ उठाएं. मूलभूत सुविधाओं को उन तक पहुंचाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कर्तव्य है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-disclosed-the-case-of-shooting-of-tire-mechanic/">धनबाद:टायर मिस्त्री को गोली मारने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
Leave a Comment