Search

 
 
 

मोदी सरकार ने लहराया परचम : शिवशंकर उरांव

 
Latehar: भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विदेशों में भी भारत का परचम लहराया है. प्रधानमंत्री देश का खोया हुआ गौरव वापस दिलाने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं. यही कारण है कि पीएम मोदी पर देशवासियों का विश्वास बढ़ा है. शिवशंकर उरांव शुक्रवार को पलामू दौरा के क्रम में लातेहार में भाजपा नेता मोती प्रसाद सोनी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.. उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं जब भारत एक बार फिर विश्वगुरू कहलायेगा. आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है. वहीं भाजपा नेता मोती प्रसाद सोनी ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी. मौके पर भाजपा नेता रामदेव सिंह, अजय कुमार तिवारी, लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार व आशीष सोनी बाकद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-instructions-construction-of-stadiums-and-development-of-tourist-places-in-all-districts/">सीएम

हेमंत सोरेन का निर्देशः सभी जिलों में हो स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थलों का विकास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही