Search

पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार- बाबूलाल

Ranchi: भाजपा ने राज्यभर के बूथों में भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. पार्टी कार्यालयों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के राजधनवार में पंडित दीनदयाल को श्रद्सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी एक असाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे. उन्होंने विश्व की अनेक विचारधाराओं पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद के बीच एकात्म मानववाद का सर्व ग्राहय दर्शन दिया, जिसने आज विश्व को नई दिशा दी है. उनके एकात्म चिंतन में व्यष्टि से समष्टि का चिंतन है. उनके अंत्योदय के चिंतन ने भारत को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी विकास को सुनिश्चित किया. नरेंद्र मोदी सरकार पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही है. मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी, दलित, पिछड़ों को समर्पित है. इसे भी पढ़ें - मध्य">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-madhya-pradesh-congress-remembers-villages-poor-and-farmers-during-elections/">मध्य

प्रदेश में बोले पीएम मोदी,  कांग्रेस को चुनाव के समय गांव, गरीब और किसान याद आते हैं …

पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का प्रतीक- कर्मवीर सिंह

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदायल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है. उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है. दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है. उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता. जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे. इसे भी पढ़ें -न">https://lagatar.in/neither-modi-came-nor-a-huge-tribal-conference-took-place/">न

मोदी आये, न विशाल जनजाति सम्मेलन हुआ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//