Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन को परेशान कर रही मोदी सरकार : चंपाई सोरेन

Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला Medininagar: शिवजी मैदान से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पलामू में 456.63 करोड़ की पाइप लाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन केंद्र के भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किये हैं, कोरोना में दो साल गुजर गये. लेकिन कोरोना काल में भी हेमंत सोरेन ने बेहतर काम किया. सरकार ने उस दौरान किसी को निराश नहीं होने दिया. सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया. सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि पलामू इलाके में कोयल सोन जैसी नदियां हैं. सोन का पानी ऐसे ही बहता रहता है. सरकार ने किसानों के खेत में पानीपहुंचाने की योजना तैयार की है. पलामू क्षेत्र में लोग सूखे से पीड़ित ना हो इसके लिए यह परियोजना शुरू की गयी है. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-modi-government-said-it-is-the-immortality-time-of-corrupt-people-in-the-country/">

 राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर हुए, कहा, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_63_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

केन्द्र सरकार ने झारखंड को दिया धोखा : चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सोचती है कि सबको घर देगी और खूब प्रचार करती है, लेकिन झारखंड को धोखा दिया गया. जब भाजपा सरकार ने आठ लाख लोगों को आवास नहीं दिया तो झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की. साल 2027 तक झारखंड के सभी घर पक्के हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन परियोजना महत्वपूर्ण है, इससे वर्षों से सूखे की मार झेल रहे छोटे-बड़े किसानों को राहत मिलेगी. यह परियोजना बांध में पानी की कमी को दूर करेगी. पलामू में खेत होते हुए भी उपज नहीं होती थी, अब यहां उपज होगी. राज्य खनिज संपदा से भरपूर है, लेकिन आदिवासियों को कोई फायदा नहीं हुआ. यहां के लोगों को उनकी मूल संपत्ति से दूर रखा गया है. ग्रामीण इलाकों की हालत दयनीय है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_62_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हमारी सरकार करके दिखाती है : सत्यानंद भोक्ता

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि पाइपलाइन परियोजना से क्षेत्र के लोगों को सूखे से राहत मिलेगी. वहीं उन्होंने मंडल डैम को लेकर कहा कि मंडल डैम कमंडल बन गया है. चुनाव में घोषणाएं तो होती है लेकिन पूरी नहीं होती, मंडल इसका उदाहरण है. सोन कोयल औरंगा परियोजना से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, इससे किसानों को काफी लाभ होगा. हमारी सरकार ने बोलकर नहीं, करके दिखाया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने पाइपलाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी. जिसे पूरा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-जिस">https://lagatar.in/cm-champai-laid-the-foundation-stone-of-the-project-which-was-approved-by-hemant-government/">जिस

प्रोजेक्ट को हेमंत सरकार ने दी थी मंजूरी, उसका सीएम चंपाई ने रखी आधारशिला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_60_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हेमंत सोरेन को फंसाया गया : मिथिलेश ठाकुर

वहीं विधायक मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन परियोजना ऐतिहासिक है. इससे काफी लोगों को फायदा होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फंसाया गया है और प्रताड़ित किया जा रहा है. हमें दिशोम गुरु और हेमंत सोरेन के सपनों को पूरा करना है. विपरीत परिस्थितियों के बीच भी सरकार लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रही है. चार साल का काम 19 साल पर भारी पड़ेगा. जबकि विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र सूखे से जूझ रहा है, सिंचाई परियोजना से समस्या दूर हो जायेगी. अगले कुछ वर्षों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. मौके पर सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे, पलामू कमिश्नर, जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी शशि रंजन, एसपी रिश्मा रमेशन समेत कई अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही