Search

 
 
 

हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार : झामुमो

 
झामुमो की बैठक, हेमंत सोरेन की प्रताड़ना को लेकर पार्टी जुटाएगी जनसमर्थन Simdega: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देश पर वन विश्रामागर, सिमडेगा में झामुमो की बैठक हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलाना ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रताड़ित कर रही है. मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है. हेमंत सरकार द्वारा किये गये कार्य भारतीय जनता पार्टी को पच नहीं रहा है. अन्य राज्यों में भी ईडी, आईटी जैसी एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है. चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिश रची जा रही है. इसे भी पढ़ें-औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-institutions-will-have-to-give-75-percent-jobs-to-locals-in-any-case-cm/">औद्योगिक

संस्थानों को हर हाल में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देनी होगी : सीएम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14rc_m_111_14022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पार्टी जुटाएगी जनसमर्थन

झामुमो की बैठक में निर्णय लिया गया कि हेमंत सोरेन पर प्रताडऩा के विरोध में जनसमर्थन जुटाया जायेगी. केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया तथा गलत नीतियों के विरोध में लोगों को बताया जायेगा. झामुमो जिला सचिव मो. शफीक खान ने कहा 15 फरवरी से जिले के हर पंचायत स्तर पर पदयात्राओं की श्रृंखला शुरू की जायेगी. झारखंड सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए हेमंत सोरेन मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाया जायेगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, संघठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, संयुक्त सचिव सिकंदर बरवा, केंद्रीय सदस्य मो सहीद, फिरोज अली, नगर अध्यक्ष संजय तिर्की, उपाध्यक्ष संदीप मिंज, मो सिकंदर, नगर सचिव बीरबल महतो, नगर कोषाध्यक्ष विकास कंडुलना, जावेद वार्षि जी, दीप्तिमान तिर्की और सभी संगठन के पदाधिकारी गण ,सभी प्रखंडों के अध्यक्ष-सचिव, जिला और प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-government-wants-to-end-mnrega-jairam-ramesh/">मोदी

सरकार खत्म करना चाहती है मनरेगा : जयराम रमेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही