Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार किसानों का कर रही दमन : माकपा

Advertisement
Advertisement
Chandwa, Latehar:  माकपा के राज्य सचिव कामरेड प्रकाश विप्लव चंदवा पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. चतरा जाने के क्रम में पथ निर्माण विभाग के विश्रमागार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश के किसान, गरीब, मजदूर मध्यम वर्ग आम जन त्राहि त्राहि कर रहे हैं. सरकार जन मुद्दों पर न बात करना चाह रही है न ही सुनना चाहती है. पंजाब हरियाणा के किसान जब अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाकर अपनी बात केंद्र सरकार को सुनाना चाहते हैं तो उन्हें बॉर्डर पर कीलें ठोंककर और पक्की दीवारें लगाकर उन्हें रोक दिया गया है. किसानों पर दमन किया जा रहा है. आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. रबड़ की गोलियां चलाई जा रही हैं. मोदी सरकार अन्नदाता किसानों को दबाना कुचलना चाह रही है. एमएसपी पर गारंटी ही तो किसान मांग रहे हैं. अगर सरकार किसानों के लिए सोचती है तो एमएसपी गारंटी का कानून जल्द बनाएं. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-one-wood-smuggler-arrested-with-boat-5-absconding/">लातेहार

: बोटा के साथ एक लकड़ी तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार

केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही मोदी सरकार : प्रकाश विप्लव

प्रकाश विप्लव ने कहा कि झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार को भाजपा परेशान कर रही है. केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर हेमंत सोरेन सरकार को जेल भेजवा दिया. पूरे देश में भाजपा नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. कारपोरेटपरस्त नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है. मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है. चुनाव को प्रभावित कर परिणाम को अपने पक्ष में करने की भाजपा के कारनामे को चंडीगढ़ मेयर चुनाव को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने देखा और देश की जनता भी देखी. जो भाजपा की चोरी साफ पकड़ी गई. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ और जन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर संघर्ष का आह्वान किया. राज्य सचिव के साथ सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, सुरजीत सिन्हा, समीर दास शामिल थे. मौके पर जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता अयुब खान, बैजनाथ ठाकुर, द्वारीका ठाकुर व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-action-on-overloading-sdo-seized-three-highways/">हुसैनाबाद

: ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, एसडीओ ने तीन हाइवा किया जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही