Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार पहले लूट फिर छूट की नीति पर काम कर रही है : ईश्वर आनंद

Advertisement
Advertisement
Koderma: कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के आवास पर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ. पार्टी की ओर से किये गये प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल के दौरान हुई खामियों को उजागर किया. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि गैर भाजपा सरकार के खिलाफ सुनियोजित तरीके से की गयी कार्रवाई है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/8-years-of-modi-government-completed-congress-said-bjp-completely-destroyed-the-country/">मोदी

सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया   
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद ने कहा कि भाजपा राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई गैर भाजपा सरकारों को अपदस्थ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. देश में महंगाई चरम पर है. इस पर केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है. देश में बढ़ती आर्थिक असमानता के चलते 142 सबसे बड़े अमीरों की संपत्ति 1 साल में 30 लाख करोड़ बढ़ गई है. वहीं देश के 84% घरों की आय घट गई है. 15 लाख हर खाते में आना तो दूर की बात है, बचत का पैसा भी लूट गया है. हर तरफ बेरोजगारी है. रोजगार के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पहले लूट फिर छूट की नीति पर काम कर रही है. प्रेस वार्ता में ईश्वर आनंद के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- हैदराबाद">https://lagatar.in/in-hyderabad-pm-modi-called-family-parties-a-political-problem-termed-them-the-biggest-enemy-of-democracy/">हैदराबाद

में पीएम मोदी ने परिवारवादी दलों को राजनीतिक समस्या बताया, लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही