Search

 
 
 

मोदी सरकार ने कांटे बिछाए, राज्य सरकार ने अबुआ आवास दिया : सत्यानंद भोक्ता

 
Hazaribagh:  झारखंड सरकार के मंत्री और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कोरोना के समय हवाई चप्पल पहनने वालों को गठबंधन सरकार ने हवाई जहाज से वापस लाया था. सरकार ने जल, जंगल जमीन के मुद्दे पर क्रांतिकारी कदम उठाया. हेमंत सरकार की लोकप्रियता से भाजपा की केंद्र सरकार बौखला गयी. झारखंड में पीएम आवास का पैसा रोक दिया गया. झारखंड के रॉयल्टी का पैसा भी रोक कर विकास बाधित करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलित, आदिवासियों और झारखंडी लोगों के कदमों में कांटे बिछाए. लेकिन राज्य सरकार ने अपनी मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति से झारखंड के लोगों को सरकार की योजना से जोड़ा और उनकी समस्या दूर करने के लिए डोर टू डोर गयी. उन्होंने कहा कहा कि अबुआ आवास के जरिये लोगों को पक्का मकान मिला. हेमंत सोरेन को भाजपा वालों ने साजिश रचकर जेल भेजा, लेकिन झारखंड झुकेगा नहीं-इंडिया अब रुकेगा नहीं. उन्होंने कॉमरेड विनोद सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-drunk-car-driver-hits-toto-rickshaw-one-dead/">हजारीबाग

: नशे में कार चालक ने टोटो रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही