Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्थिक मंदी व कमरतोड़ महंगाई के जिम्मेवार मोदी सरकार : राजेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
Koderma : कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर आज गिरिडीह होते हुए कोडरमा पहुंचे. कोडरमा जिला के बरियारडीह से लेकर तिलैया नगर तक जगह-जगह कांग्रेस जनों सहित आम जनों ने प्रदेश अध्यक्ष सहित जन जागरण अभियान में शामिल सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी का ढोल- बाजे से स्वागत किया. झुमरीतिलैया बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने देश में आर्थिक मंदी एवं बढ़ती कमरतोड़ महंगाई का जिम्मेवार मोदी सरकार को ठहराया. जबकि तीन कृषि कानूनों को वापस करने पर कहा कि एक तरफ हम 19 नवंबर को देश की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नमन कर रहे थे, दूसरी तरफ देश का कमजोर प्रधानमंत्री संसद में बहुमत के दंभ पर लागू किये गये कृषि कानून को वापस लेकर देश से माफी मांगता है. यह देश के अन्नदाता किसानों सहित कांग्रेस की जीत है. आगामी लोकसभा चुनाव में इस घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण लें. इसे भी पढ़ें –  धीरे">https://lagatar.in/the-pace-of-corona-infection-in-the-country-is-slowly-decreasing-the-number-of-people-recovering-also-increased/">धीरे

धीरे कम हो रही देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार, स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ी

बरियारडीह में कई ने कांग्रेस का दामन थामा

इसके पूर्व मरकच्चो प्रखंड द्वारा बरियारडीह में कई युवा साथियों ने कांग्रेस का दामन थाम प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया. तत्पश्चात डोमचांच में कांग्रेस के प्रस्तावित भवन स्थल से शहीद चौक तक पदयात्रा कर कांग्रेस जनों ने आर्थिक मंदी एवं कमरतोड़ महंगाई के विरोध में जन-जन को जागरूक करने का काम किया. पदयात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने किया, जबकि मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व कोडरमा प्रभारी शहजादा अनवर, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, जन जागरण अभियान प्रदेश प्रभारी केशव महतो कमलेश, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन  प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक, प्रदेश सदस्यता प्रभारी मदन मोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, वरिष्ठ कांग्रेसी शमशेर आलम, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, कोडरमा जन जागरण प्रभारी वासुदेव वर्मा, प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, जिला संयोजक प्रदीप सिंह सहित डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता की अगवाई में वरिष्ठ कांग्रेसी अनवारुल हक,  डोमचांच प्रभारी परेश कुमार सिन्हा, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, सरोज मेहता, प्रदीप सिंह, अनंत मेहता, बाल गोविंद पांडेय, जहीरूद्दीन सहित प्रखंड के सैकड़ों कांग्रेस जनों ने पदयात्रा कर मोदी सरकार को जनता की अदालत में दोषी ठहराया. इसे भी पढ़ें – आरोप:">https://lagatar.in/allegation-prosperity-builder-is-building-on-tribal-land-on-the-co-operation-of-those-who-have-access-to-power-despite-the-ban/">आरोप:

रोक के बावजूद सत्ता तक पहुंच रखने वाले की शह पर समृद्धि बिल्डर आदिवासी भूमि पर कर रहा निर्माण जन जागरण सह प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के तहत कोडरमा में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, चांद आलम एवं असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, नगर पंचायत कोडरमा निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, अर्चना देवी, राम लखन पासवान, नागेश्वर राम सहित इंटक प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, राजेश यादव द्वारा ढोल नगाड़े एवं फूल माला से स्वागत किया गया. जबकि जिला महासचिव नवनीत ओझा की अगुवाई में बांझेडीह विस्थापित मोर्चा के युवा नेता अरुण यादव ने दर्जनों साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

सैकड़ों कांग्रेस जन व नगरवासी उपस्थित हुए

जन जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जन-जागरण कार्यक्रम जिला सह प्रभारी राजीव महतो, महिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, प्रीति सहाय, सुषमा पांडेय, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, युवा नेता सईद नसीम, नारायण वर्णवाल, भोला दास, सुबोध कुमार, सहूद खान, आकाश सिंह, रोहित गिरी सहित सैकड़ों कांग्रेस जन एवं नगरवासी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें – चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-meeting-in-chimmihatu-village-modi-government-was-told-responsible-for-rising-inflation-and-unemployment/">चाईबासा

: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार
[wpse_comments template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही