Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों के सम्मान से मोदी सरकार ने की साल की शुरुआत : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : केंद्र सरकार ने साल के पहले दिन 20 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान की राशि डीबीटी के जरिये भेजी है. इस पर झारखंड बीजेपी ने पीएम मोदी का आभार प्रकट किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6000 रुपये किसानों के खाते में केंद्र सरकार भेजती है, जो किसानों का बहुत बड़ा सहारा बन रहा है. यह इस योजना की दसवीं किस्त और इस सत्र की तीसरी किस्त है.

झारखंड के 15 लाख किसान हो रहे लाभान्वित

दीपक प्रकाश ने कहा कि यह राशि बिना बिचौलिया के सीधे किसानों के खाते में जा रही है, जिससे किसान अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कर्ज का मोहताज नहीं रहे. झारखंड में भी करीब 15 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं.

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे झारखंडवासी

उन्होंने कहा कि आज किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से अन्न के उत्पादन में लगातार वृद्धि करके देश और राज्य को अनाज में आत्म निर्भर बनाया है. दीपक प्रकाश ने कहा कि पीएम ने आजादी के 75वें वर्ष में सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का जो आह्वान किया है, उसे पूरा करने में झारखंड वासी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें – घटना">https://lagatar.in/conspiracy-to-carry-out-the-incident-revealed-five-plfi-naxali-arrested-many-weapons-recovered/">घटना

को अंजाम देने की साजिश का खुलासा, PLFI के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही