Search

 
 
 

मोदी सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा

 
New Delhi :  मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गरीबों के उत्थान के लिए काम किये गये. कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच नरेंद्र मोदी की सरकार ने 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला. कहा कि कोरोना की मार और यूक्रेन की लड़ाई के बाद इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) ने भारत की गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाली आबादी को 22 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी पर ला खड़ा किया है. यानी 12 फीसदी लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं. यह कोई छोटी-मोटी उपलब्धि नहीं है. उन्होंने कहा कि अति गरीब की संख्या भी घटी है. नड्डा ने कहा कि कोरोना और यूक्रेन संकट के बीच मोदी सरकार ने अभूतपूर्व काम किये.

नमो एप का नया संस्करण लांच किया

उन्होंने मौके पर नमो एप का नया संस्करण भी लांच किया. कहा कि इसमें 8 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा होगा. यूथ इंडिया को इस माइक्रोसाइट के माध्यम से कौन से काम सरकार ने 8 साल की अवधि में किए हैं और उसकी सही जानकारी एवं उसको जानने के साथ-साथ एक गेम की तरह खेलने का प्रयोजन इस वेबसाइट में किया गया है.

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मोदी सरकार की आत्मा

नड्डा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित है. देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है

लोगों को विश्वास- मोदी है तो मुमकिन है

नड्डा ने कहा कि. आज हर आम आदमी महसूस करता है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’. यानी कठिन से कठिन काम मोदी सरकार ही कर सकती है. उन्होंने कोरोना संकट से उबरने में टीकाकरण अभियान से लेकर यूक्रेन में फंसे लोगों की सुरक्षित भारत वापसी तक का जिक्र किया.

पीएम मोदी ने शासन की संस्कृति को बदला

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शासन की संस्कृति को ही बदल दिया. उन्होंने कहा कि जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार को धता बताते हुए आगे से लड़ाई लड़ने की मानसिकता के साथ पीएम मोदी ने काम किया है. सर्वसमावेशी विकासवाद की अविरल यात्रा का प्रारंभ किया है. उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, दलित, समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी इस सरकार ने सशक्त बनाया है. इसे भी पढ़ें – AG">https://lagatar.in/ag-gives-finance-secretary-time-till-june-16-for-online-verification-of-income-and-expenditure/">AG

ने आय-व्यय के ऑनलॉइन वेरीफिकेशन के लिए वित्त सचिव को दिया 16 जून तक का समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही