Search

 
 
 

एसबीआई के जरिए अपने कारनामों पर पर्दा डालना चाहती है मोदी सरकार- कांग्रेस

 
Ranchi: सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विचलित हो गए हैं. अब वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए अपने कारनामों से पर्दा डालना चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को निर्देश दिया था कि 6 मार्च तक इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिए विभिन्न पार्टी फंड में आए पैसे का हिसाब दे और चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट में इसे सार्वजनिक करे. मगर अब पीएम मोदी के इशारे पर एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट जाकर 30 जून का समय मांगा है. यह केंद्र सरकार को मदद करने का एक रास्ता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह बातें कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को रांची एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान कही. प्रदर्शन रांची जिला राकेश किरण और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के संयुक्त बैनर तले किया गया. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/political-activity-increased-in-hazaribagh-regarding-lok-sabha-elections-brainstorming-phase-started/">हजारीबाग

में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, मंथन का दौर शुरू

चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा के खाते में आया काला धन

नेताओं ने कहा कि चुनावी बॉन्ड योजना के प्राथमिक लाभार्थी होने के नाते सत्तारुढ़ भाजपा को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. 2017 में चुनावी बॉन्ड योजना की शुरुआत के बाद से राजनीतिक दलों को सामूहिक रूप से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्राप्त हुई. अकेले भाजपा को 6,566.11 करोड़ प्राप्त हुए, जो कि कुल राशि का 55 प्रतिशत है. जो काला धन है. कार्यक्रम में कमल ठाकुर, प्रिंस भट्ट, जितेंद्र त्रिवेदी, अरुण कुमार मिश्रा, हैदर अली, अख्तर अली, गुलाम रब्बानी, दिलावर खान, अजय मंडल, राहुल वर्मा, छोटू सिंह, रोहित सिंह, डीके सिंह, मोहित गौरव सिंह, मिथिलेश तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद दानिश, अजय चौधरी, शिव शंकर सिंह, शिवा कच्छप, विनिता पाठक, सोनी नायक, राखी कौर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-07-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।07 MAR।।30 हजार पदों पर नियुक्ति जल्द-चंपाई।।अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर उठे सवाल।।किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर घोटाला।।बिहारः शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़े का खुलासा! ।।सरकार बनी तो देंगे 30 लाख नौकरी-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही