Koderma: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को चाराडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है. विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार ने विकसित भारत की नींव तैयार की है. अगले 5 वर्षों में व्यापक जनभागीदारी से विकसित भारत निर्माण की यात्रा को कैसे गति और दिशा दी जाय, इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसे “भाजपा का संकल्प : मोदी की गारंटी” नाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा का संकल्प पत्र केवल वादों और आश्वासनों का पुलिंदा मात्र नहीं है. यह मोदी सरकार की 10 वर्षों की शानदार उपलब्धियों और सुनहरे भविष्य की कार्ययोजना का संतुलित “रिजल्ट ओरिएंटेड” मास्टर प्लान है. इसे भी पढ़ें-श्यामा">https://lagatar.in/let-us-unite-to-overthrow-the-dictatorial-government-at-the-centre-mathura-2/">श्यामा
प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन में झारखंड ने गुजरात को पछाड़ा
कोड़ा प्रकरणः बीजेपी के प्रतिनिधमंडल ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन
प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन में झारखंड ने गुजरात को पछाड़ा
अगले पांच वर्षों में विकास को गति देगी मोदी सरकार : अन्नपूर्णा
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सुनिश्चित है और उस लक्ष्य को पाने के लिए किये जाने वाले प्रयास भी सुनियोजित हैं. तभी तो मोदी जी ने अपनी अगली सरकार की शुरुआती 100 दिनों की कार्ययोजना अभी से तय कर रखी है. मोदी सरकार ने शुरुआती 10 वर्षों में अन्त्योदय की भावना के साथ देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए काम किया, उन्हें गरिमामय जीवन के लिए आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायीं. इसके सकारात्मक परिणाम आये और 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले. वहीं अगले 5 वर्षों में मोदी 3.0 सरकार का लक्ष्य मोदी 1.0 तथा मोदी 2.0 सरकारों के प्रयासों से गरीब से नव मध्यम वर्ग में दाखिल हुई आबादी के साथ सम्पूर्ण मध्यम वर्ग को “इज ऑफ़ लीविंग” प्रदान करना है. मोदी 3.0 में आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार आदि से संबंधित सभी योजनायें इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनेंगी. इसे भी पढ़ें-गीता">https://lagatar.in/geeta-koda-case-bjp-delegation-submits-memorandum-to-adg/">गीताकोड़ा प्रकरणः बीजेपी के प्रतिनिधमंडल ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment