Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्ष की बात नहीं करेंगे तो मोदी सरकार नहीं चलेगी: वृंदा करात

Ranchi : सीपीएम की पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद वृंदा करात ने कहा कि लोकसभा के परिणाम से मोदी जी के दल को गहरा धक्का लगा है. आज भी दिल्ली में कोई बदलाव नहीं हुआ है. स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को जाना चाहिए. हमारे संसद के इतिहास में कोई डिप्टी स्पीकर नहीं है. स्पीकर सब का हेाता है, डिप्टी स्पीकर हम लोग चुनेंगे. इस बार पार्लियामेंट में बुलडोजर नहीं चलने देंगे. विपक्ष की बात नहीं सुनेंगे तो मोदी सरकार नहीं चलेगी. वह मंगलवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रही थी. उन्होंने कहा कि महंगाई, जमीन घोटाला, कोयला घोटाला, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है. किसानों को भी धोखा दिया है, यूज एंड थ्रो की राजनीति करते हैं, मोदीजी, बांग्ला भाषी मुसलमानों को टारगेट कर रहे हैं, यह गलत है, वे 40 से 50 साल से रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-the-crown-prince-of-congress-forgets-that-his-grandmother-had-imposed-emergency-in-the-country/">अमित

शाह ने कहा, कांग्रेस के युवराज भूल जाते हैं कि उनकी दादी ने देश में आपातकाल लगाया था…

16 से 21 अगस्त तक होगी विरोध कार्रवाई

जन मुद्दों को भी चिन्हित किया गया है, पानी की विकराल समस्या से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र जूझ रहे हैं. जमीन के नक्शे को डिजिटल करने से किसान परेशान हैं, हरा राशन कार्डधारियों को कोई राशन नहीं मिल रहा है. मिनिमम वेज बढ़ा है, तो इसे बढ़ने दें, रोक लगेगी तो इस पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. 16 अगस्त से 21 अगस्त तक विरोध कार्रवाई का आयोजन जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर किया जायेगा. प्रेस वार्ता में सीपीएम के वरीष्ठ नेता रामचंद्र ओम, राज्य सचिव प्रकाश विप्लव शामिल थे.

सीएम की औपचारिक मुलाकात

पूर्व सांसद वृंदा करात के नेतृत्व में सीपीएम का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में औपचारिक मुलाकात की. उन्होंने मिल कर जमीन के नक्शे को डिजिटल करने से किसानों की परेशानी समेत अन्य मुद्दों को रखा. मौके पर पार्टी के राज्य सचिव संजय पासवान, स्टेट कमेटी मेंबर सुरेश मुंडा, अशोक साह, सुभाष हेम्ब्रम और सुधांशु रंजन शामिल थे. इसे भी पढ़ें -होटवार">https://lagatar.in/kalpana-and-ghulam-ahmed-mir-met-hemant-soren-in-hotwar-jail/">होटवार

जेल में हेमंत सोरेन से मिले कल्पना और गुलाम अहमद मीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही