Search

मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धियों की दृष्टि से बेमिसाल : दीपक प्रकाश

भाजपा का विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन Ranchi : भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत कांके के पिठोरिया मैदान में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी के सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल उपलब्धियों की दृष्टि से बेमिसाल रहा है. गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित हुआ है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है.

लोगों को बताएं मोदी सरकार ने देश-समाज के लिए क्या किया 

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के बीच यह बात पहुंचाएं कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास जैसी कई योजनाएं दलित-वंचित समाज के लिए लागू की. एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के बताएं कि सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया है. किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बताएं कि किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, फसल बीमा जैसी योजनाएं शुरू की गई. इसी तरह ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा को भी उन्होंने मोदी सरकार द्वारा समाज विशेष के लिए किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया. सम्मेलन में कांके विधायक समरी लाल, सुरेंद्र महतो, जीतू चरण राम, नरेंद्र कुमार, अनिल टाइगर, जगलाल महतो, सुषमा देवी, अशोक राम, कमलेश राम, सुरेश राम, इमरान अंसारी, उत्पल शाहदेव, चुनींद्र महतो समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp