Search

 
 
 

महिला दिवस पर मोदी सरकार की घोषणा, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये घटी

 
 New Delhi : महिला दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को मोदी सरकार की ओर से महिलाओं को खुशखबरी मिली है. पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए  एक्स पर लिखे पोस्ट में जानकारी दी कि आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम हो गये हैं.                                                                                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के अनुसार इससे पूर्व मोदी सरकार की कैबिनेट ने प्रति एलपीजी सिलेंडर(उज्ज्वला योजना) की सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने पर मुहर लगा दी है. प्रति सिलेंडर यह राहत 300 रुपये मिलती है. आज की घोषणा से अब अन्य लाभार्थियों को सिलेंडर 100 रुपये सस्ता मिलने लगेगा.

नारी शक्ति का जीवन आसान होगा, करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ  कम होगा

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है. इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

दिल्ली में कीमत 903 रुपये  है, अब सिलेंडर 803 रुपये  में मिलेगा

जान लें कि बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में अभी 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये हैं. मोदी सरकार की नयी घोषणा से दिल्ली में सिलेंडर 803 रुपये और कोलकाता में 829 रुपये में मिलेंगे. मुंबई की बात करें तो यहां 902.50 रुपये की जगह 892.50 , चेन्नई में 918.50 रुपये के स्थान पर 818.50 रुपये में सिलेंडर मिलेंगे.

एक साल पूर्व सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1103 रुपये थे

इससे पूर्व घरेलू सिलेंडर की कीमत 30 अगस्त 2023 को बदली थे. एक मार्च 2023 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी. इस क्रम में यह 200 रुपये सस्ता कर दिया गया था. खबर है कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी 2024-25 में भी जारी रखने का फैसला किया है. इसका मतलब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 603 रुपये में मिलता रहेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही